spot_img

कांग्रेस की सियासी ज़मीन टटोलने आज पहुंच रहे प्रदेश प्रभारी पुनिया, 5 दिन करेंगे दौरा

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस की सियासी ज़मीन टटोलने आज पहुंच रहे प्रदेश प्रभारी पुनिया, 5...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महज़ सालभर का वक्त बचा है, ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच आज प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुनिया शाम 5.10 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। पुनिया एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचकर शाम 6 बजे कांग्रेस के कार्यकर्त्ता और नेताओं के मुलाकात कर बैठक लेंगे।

भैयाजी ये भी देखें : सूबे में बढ़ रहे स्वाईन फ्लू के मरीज़, सीएम भूपेश ने…

पुनिया 18 सितंबर 2022 रविवार को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे रायपुर से भाठापारा के लिये रवाना होंगे। शाम 4 बजे भाठापारा में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 5.30 बजे भाठापारा से बलौदाबाजार के लिये रवाना होंगे। शाम 6.10 बजे बलौदाबाजार में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंग। रात्रि विश्राम बलौदाबाजार में करेंगे।

इसके बाद 19 सितंबर 2022 सोमवार पुनिया सुबह 10 बजे बलौदाबाजार से गिरौधपुरी के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे गिरौधपुरी दर्शन करेंगे। सुबह 11.30 बजे गिरौधपुरी से शिवरीनारायण के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे शिवरीनारायण मंदिर दर्शन करेंगे। दोपहर 12.30 बजे शिवरीनारायण मंदिर में भोजन प्रसाद करेंगे।

दोपहर 1.30 बजे शिवरीनारायण से जैजेपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.30 बजे जैजेपुर में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 4 बजे जैजेपुर से जांजगीर-चांपा के लिये रवाना होंगे। शाम 5.10 बजे जांजगीर चांपा में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम जांजगीर-चांपा में करेंगे।

दिनांक 20 सितंबर 2022 मंगलवार को एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया सुबह 10 बजे जांजगीर चांपा से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे बिलासपुर में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1 बजे बिलासपुर से मुंगेली के लिये रवाना होंगे।

भैयाजी ये भी देखें : 72 साल के हुए पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, शाह, भूपेश समेत…

दोपहर 3 बजे मुंगेली में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 5 बजे मुंगेली से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे। दिनांक 21 सितंबर 2022 बुधवार को एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया सुबह 9.10 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।