spot_img

24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 95 हजार से अधिक नए मामले, 1,201 मौतें

HomeNATIONAL24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 95 हजार से अधिक...

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण का व्यापक रूप से प्रसार हो रहा है। नए मामले की संख्या रोजना तेजी के साथ बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के अंदर देशभर में काेरोना संक्रमण के 95 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए है और 1,201 लोगों की जान गई है। नए मामले मिलने से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 46.59 लाख को पार कर गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय कोविड बुलेटिन के मुताबिक पिछलेचौबीस घंटों के दौरान पूरे देश में 97,570 नए संक्रमित मिले आए हैं। इस तरह अब देशभर में संक्रमिलों की संख्या 46 लाख के पार चली गई है। एक दिन में ही इस महामारी से देशभर में 1,201 लोगों की जान गई है। कोरोना की वजह से मरने वालों का कुल आंकड़ा अब बढ़कर 77,472 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न अस्पतालों से 81,533 मरीजों को छुट्टी भी मिली है। इनको मिलाकर 36 लाख 24 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

इनमें से 60 फीसद मरीज सिर्फ पांच राज्यों-महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से हैं। देश में कुल सक्रिय मामले 9.58 लाख रह गए हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में सबसे अधिक 391 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई। जबकि, तमिलनाडु में 76 लोगों की जान चली गई। इसी तरह आंध्र प्रदेश में 67, दिल्ली में 28, केरल और गुजरात में 15-15, ओडिशा में 11 और जम्मू-कश्मीर में भी 10 लोगों की इस महामारी की वजह से जान चली गई।

उत्तर प्रदेश में 6,846 नए मामले आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख को पार कर गया है। राज्य में शनिवार को रिकॉर्ड 1.40 लाख नमूनों की जांच की गई। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ज्यादा से ज्यादा जांच कराने पर जोर दे रही है। ओडिशा में 3,777 नए मामलों के साथ कुल 1.46 लाख मरीज हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ में देर रात तक कुल 3120 नए मामले सामने आए हैं और यहां अब मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 61773 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक इस संक्रामक जानलेवा बीमारी से 539 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक कुल 772134 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है। महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमण का प्रसार धीरे-धीरे कम हो रहा है। दिल्ली में रिकॉर्ड 4,321 नए मामले मिले हैं। यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 2.14 लाख के पार जा चुका है। गुजरात में 1,365 नए केस मिले हैं और यहां मरीजों की कुल संख्या 1.12 लाख हो गई है।