spot_img

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत में केसरिया साड़ी पहनेंगी 1000 महिलाएं

HomeCHHATTISGARHभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत में केसरिया साड़ी पहनेंगी 1000 महिलाएं

रायपुर। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा यह भाजपा में ही संभव है कि उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे बूथ अध्यक्ष से चर्चा करें। क्योंकि बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर भाजपा का आम कार्यकर्ता ही पूरा कर सकता है।

भैयाजी ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ : प्रिकॉसन डोज के टीकाकरण में कांकेर जिला राज्य में…

उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत में हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाएंगे। इसके आलावा हमारी महिला मोर्चा की 1000 महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आरती तिलक कर उनका स्वागत करेंगी।”

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरान भूपेश बघेल सरकार पर भी निशान साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार को पौने चार साल हो गए हैं मगर इस सरकार ने जनता को धोखा देने के सिवा कोई काम नहीं किया। 24 तारीख को हमारे युवा

मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि अगर जनता और युवाओं को सरकार धोखा देगी तो आवाज उठाएंगे। तेजस्वी सूर्या जब आंदोलन में आए थे तो उन्होंने कहा था कि ऐसा आंदोलन मैं पहली बार देख रहा हूं। जब जेपी नड्डा जी भी आएंगे तो ये कहे कि ऐसा स्वागत मैं पहली बार देख रहा हूं।

बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने भी संबोधित किया। बैठक में छगन मूंदड़ा, सुभाष तिवारी ,मीनल चौबे, ओमकार बैस, अंजय शुक्ला, अनुराग अग्रवाल, योगी अग्रवाल ,मुरली शर्मा, सलीम राज,संजू नारायण ठाकुर,ललित जयसिंह, तुषार चोपड़ा ,सचिन मेघानी,

भैयाजी ये भी पढ़े : Big News : छत्तीसगढ़ में आयकर का छापा,रडार में स्टील और…

महेश शर्मा, मुकेश पंजवानी, सालिक ठाकुर,प्रवीण देवड़ा,मनोज वर्मा, चंद्रपाल धनगर,सरिता आकाश दुबे,मृत्युंजय दुबे रामकृष्ण धीवर, मंजुल मयंक श्रीवास्तव ,महादेव नायक, पन्ना दुबे,सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षद व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।