spot_img

अपने ही सरकार के मंत्रियों से घिरे टीएस सिंहदेव, भगत बोले जनप्रतिनिधि ज़िम्मेदार…

HomeCHHATTISGARHअपने ही सरकार के मंत्रियों से घिरे टीएस सिंहदेव, भगत बोले जनप्रतिनिधि...

रायपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के असंतुष्ट होने वाले बयान पार्टी पार्टी के दिग्गज नेता और सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने ही सरकार के मंत्रियों से घिरते नजर आ रहे है। सिंहदेव के इस बयान पर पहले तो गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पल्ला झाड़ते हुए पूरा ठीकरा वापस उन्हीं पर फोड़ा था। अब साहू के साथ प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

अमरजीत भगत ने सिंहदेव के इस बयान पर परोक्ष रूप से उन्हें ही जिम्मेदार बता दिया है। भगत ने इस मामलें में मीडिया के सवाल पर कहा कि “कार्यकर्ताओं की नाराजगी के लिए वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि जिम्मेदार होते है, वहां के विधायक जिम्मेदार होते है, और मंत्री जिम्मेदार होते है। उनकी जिम्मेदारी है कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर कैसे करे।”

अमरजीत भगत ने यह भी कहा कि “कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की नाराजगी कुछ एक स्थानों पर स्थानीय तौर पर हो सकती है, लेकिन प्रदेश भर में कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता सरकार के कामकाज और फैसलों से संतुष्ट और खुश है।”

गृहमंत्री ने कहा था “उनके क्षेत्र में होंगे…”
गौरतलब है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान यह बात मीडिया से कही थी। उन्होंने कहा था कि “सरगुजा संभाग में ऐसा देखने में आ रहा है कि संघर्ष के दिनों में कांग्रेस के जिन कार्यकर्ताओं ने हमारी पार्टी को आगे बढ़ाया है, आज सत्ता सौंपने का कर्तव्य निभाया है, उन्हें छोड़ पार्टी में नए जुड़े लोगों को महत्व दिया जा रहा है। जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है।” मंत्री सिंहदेव के इस बयान पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा था कि “ऐसा प्रदेश में नहीं हो सकता है। उनके क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में असंतोष होगा, इस संदर्भ में मंत्री जी ने यह बात कही होगी।”