spot_img

Covid-19 : भारत में अब तक 70 लाख मरीज़ हुए स्वस्थ, 10 करोड़ की जाँच

HomeNATIONALCovid-19 : भारत में अब तक 70 लाख मरीज़ हुए स्वस्थ, 10...

नई दिल्ली। Covid-19 संक्रमण से उबरने वाले रोगियों की संख्या 70 लाख को पार कर गई, जिसमें भारत ने पिछले 13 दिनों में 10 लाख लोगों की रिकवरी हुई है।

                     इधर Covid-19 के लिए कुल 10,13,82,564 सैम्पल का परीक्षण किया गया है। इनमें से पिछले 24 घंटे में 12,69,479 नमूनों की जांच आईसीएमआर ने की है।
                    भारत में पिछले 24 घन्टों में Covid-19 के 53,370 ताजा मामलों के साथ 78.14 लाख तक पहुंच गया। जबकि देश की रिकवरी दर बढ़कर 89.78 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल सक्रिय मामले 6,80,680 है। वहीं शुक्रवार को 67,549 नए डिस्चार्ज के साथ कुल 70,16,046 मरीज़ स्वस्थ्य हो कर लौटे है।