spot_img

भाजपा अध्यक्ष अरुण साव पहुंचे रायपुर, बरसते पानी में गर्मजोशी से स्वागत…

HomeCHHATTISGARHभाजपा अध्यक्ष अरुण साव पहुंचे रायपुर, बरसते पानी में गर्मजोशी से स्वागत...

रायपुर। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज राजधानी रायपुर पहुंचे। यहाँ एयरपोर्ट पर नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूल में शुरू होगा स्काउट गाइड, जागेगी…

इधर मीडिया से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव राष्ट्रीय नेतृत्व के भरोसे के लिए उनका आभार जताया। साव ने कहा “छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में हमारा एक-एक कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करेंगे और छत्तीसगढ़ में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई जाएगी।”

भैयाजी ये भी देखें : आज बालोद और कांकेर जिले के दौरे पर सीएम भूपेश, कई…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा “भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उत्साह, जोश से लबरेज है। इस कांग्रेस सरकार को आने वाले समय में उखाड़ फेंकना है। हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक छोटे से जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को उठाकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हमारी युवाओं और अनुभवियों की टीम 2023 में कांग्रेस को जड़ से समाप्त करेगी।”