spot_img

70 साल बाद MP में दिखेंगे चीते, नामीबिया से 16 घंटे में पहुंचेंगे ग्वालियर

HomeUncategorized70 साल बाद MP में दिखेंगे चीते, नामीबिया से 16 घंटे में...

भोपाल। भारत में 70 साल बाद फिर से चीते (CHEETA) दिखाई देंगे। मध्यप्रदेश में चीतों के स्वागत की तैयारी पूरी हो चुकी है। श्योपुर के कूनो-पालपुर नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 8 चीते लाने की खास तैयारी की गई है। 15 अगस्त तक कूनो में चीते पहुंच जाएंगे। हालांकि आधिकारिक रूप से तारीख की घोषणा नहीं हुई है। नामीबिया में भारत आने वाले 8 चीते (4 नर व 4 मादा) दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया विश्वविद्यालय में प्रो. एड्रियन ट्रोडिफ की देखरेख में हैं।

भैयाजी यह भी देखे: नाइट क्लब में लड़की के साथ छेड़छाड़-मारपीट, मैनेजर समेत 6 बाउंसर गिरफ्तार

जानिए, नामीबिया से कूनो पार्क तक चीते कैसे लाएंगे?

सरकार के सूत्रों के मुताबिक 12 अगस्त को चीतों को नामीबिया से जोहान्सबर्ग हवाई मार्ग से लाने की तैयारी है। इसमें करीब 2 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा। इसी दिन जोहान्सबर्ग से इन्हें दिल्ली (CHEETA) लाया जा सकता है, जिसमें करीब 14 घंटे लगेंगे। दिल्ली से ग्वालियर तक इन्हें चार्टर प्लेन से लाया लाएगा। यहां से कूनो तक सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा। यानी 13-14 अगस्त तक चीतेों के कूनो पार्क पहुंचने की उम्मीद है। नामीबिया  से आने के बाद चीतों को 30 दिन क्वारंटाइन में रखा जाएगा। इसके बाद इन्हें धीरे-धीरे बड़े बाड़ों में शिफ्ट किया जाएगा। बाद में खुले में भी छोड़ा जाएगा।