spot_img

बाढ़ में फंसे लखमा…किया गया रेस्क्यू, बचने के लिए लिया पेड़ का सहारा

HomeCHHATTISGARHBASTARबाढ़ में फंसे लखमा...किया गया रेस्क्यू, बचने के लिए लिया पेड़ का...

सुकमा। सुकमा में लगातार हो रही बारिश से जहां आम जनमानस को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आवागमन भी बाधित हुआ है। इस बीच जनता को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के राहत कार्य में जिला नगर सेनानी के जवान पुलिस बल के साथ सतत् रुप लगे हुए हैं। सुकमा जिला के नगर सेनानी एवं पुलिस बल के जवान अपनी कार्य कुशलता का परिचय दे रहें हैं।

भैयाजी ये भी देखें : भाजपा के बदलाव पर बोले मरकाम, चेहरा बदलने से हालात नहीं…

किन्दरवाड़ा, पुसपाल के निवासी 80 वर्षीय बुर्जुग लखमा राम नाग प्रतिदिन की तरह कल भी सुबह नदी के उसपार अपने खेतों पर काम करने गए हुए थे।

शाम को जब वह वापस लौटे तो, दिनभर हुई तेज बारिश से अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने लगा, जिससे वह नदी को पार करने में असमर्थ रहा। नजदीक के आम पेड़ पर चढ़कर स्वयं को सुरक्षित किया और रातभर वहीं गुजारा। रात के समय जब परिजन उसे खोजने गए, तो लखमा राम ने टार्च के जरिए संकेत दिया।

सुबह तक जल स्तर और अधिक हो चुका था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस बल और नगर सेनानी को दी, जिस पर बिना विलम्ब लखमा राम को रेस्क्यू करने नगर सेना और पुलिस बल के जवान रवाना हुए।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : जेल में कैदी ने लगाई फांसी…हुई मौत, 307…

इस राहत दल में नगर सेनानी गौतम नाग, प्रमोद, कमलेश, पंकज, अश्विनी, देवसिंह और राकेश रहे। बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू दल ने लखमा राम नाग को सुरक्षित रुप से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। जिसपर सभी ने राहत की सांस ली और रातभर पेड़ पर रहे लखमा राम के चेहरे पर संतोष का भाव था।