spot_img

त्यौहार से पहले खम्हारडीह बस्ती पर चला निगम का बुलडोज़र, वक़्त मागंते रहे लोग…

HomeCHHATTISGARHत्यौहार से पहले खम्हारडीह बस्ती पर चला निगम का बुलडोज़र, वक़्त मागंते...

रायपुर। सूबे की राजधानी रायपुर में आज नगर निगम का बुलडोज़र खम्हारडीह बस्ती पर चला। बुलडोज़र भले ही ईंट पत्थर के मकानों पर चला हो पर यहाँ रहने वाले लोगों की उम्मीदों को भी निगम के इस तोडू दस्ते ने रौंद दिया।

भैयाजी ये भी देखे : अन्य राज्यों से कम है छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर, 0.8 प्रतिशत…

महज़ 10 दिनों बाद राखी का त्यौहार है, जिसके बाद बस्ती खाली करने की मोहलत मांगते बस्ती के लोगों की निगम अफसरों ने एक न सुनी, और बुलडोज़र चला दिया। जिसके बाद अपने आशियानें को बिखरता देख बस्ती के लोग खुद को लाचार सा महसूस कर रहे थे।

दरअसल खम्हारडीह इलाके में नगर निगम का अमला आज अवैध बस्ती तोड़ने पहुंचा था। निगम अमलें के साथ तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी भरकम पुलिस फ़ोर्स भी साथ थी। इधर बस्ती उजाड़ने पहुंचे निगम दस्ते पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा। बातचीत के दौरान ही मामला बिगड़ा।

निगम के साथ पहुंची पुलिस और बस्ती के लोगों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे, तब सिटी एसपी सुखनंदन राठौर भी फोर्स लेकर पहुंचे। इधर स्थानीय पार्षद रोहित साहू, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव भी बस्ती के रास्ते पर धरना देते हुए सड़क पर बैठ गए। इस कार्रवाई को भाजपा नेताओं ने गलत बताया। लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विधानसभा थाना पहुंचा दिया।

अदालत में था मामला

इधर बस्ती के स्थानीय निवासी केशव साहू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले दो-तीन महीनों से बस्ती खाली कराने का विवाद अदालत में चल रहा है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने भी नगर निगम को स्थानीय रहवासियों को व्यवस्थापन की अच्छी व्यवस्था देने को कहा था। अचानक नोटिस लेकर अधिकारी पहुंच गए और मकान खाली करने को कह दिया। इस पर लोगों ने कहा कि लगभग 15 दिन का समय दिया जाए, इसी बात पर बहस होती रही। मगर अफसर वक्त देने को राजी नहीं हुए।

बड़ा परिवार फिर भी एक कमरे का फ़्लैट

केशव ने बताया कि यहां लोगों के परिवार बड़े हैं, एक परिवार में माता-पिता, शादीशुदा बच्चे, हैं। निगम व्यवस्थापन के नाम पर एक कमरे का छोटा फ्लैट दे रहा है। बस्ती के लोगों ने कहा कि आने वाले सप्ताह में सावन महीने के त्योहार है,

भैयाजी ये भी देखे : अब सड़क खोदने से पहले लेना होगा परमिशन, कलेक्टर ने ज़ारी…

राखी जैसा बड़ा त्यौहार है, लेकिन त्योहार के पहले निगम हमारे घर उजाड़ रहा है। इस दौरान 15 अगस्त के बाद बस्ती खाली कर देने की बात भी लोग कहते रहे। निगम के अफसर नहीं माने और कार्रवाई जारी रही।