spot_img

प्राइवेट अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत

HomeNATIONALप्राइवेट अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में विजयनगर इलाके के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल में सोमवार को आग (AAG) लगने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय अस्पताल में 35 लोग मौजूद थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

भैयाजी यह भी देखे: वन्यजीव संरक्षण कानून उल्लंघन पर होगा एक लाख तक जुर्माना

मृतकों में 4 मरीज और अस्पताल के 4 कर्मचारी शामिल हैं। आग (AAG)  की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। उसने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने हादसे में 8 लोगों की मरने की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की मदद की घोषणा की है।

शॉट सर्किट से भड़की आग

पुलिस के मुताबिक अस्पताल में दोपहर लाइट जाने के बाद जनरेटर चालू किया गया। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से आग (AAG) लग गई। इसने तीन मंजिला अस्पताल को चपेट में ले लिया। यह 30 बिस्तरों वाला अस्पताल है।