spot_img

कोरोना अपडेट : भारत में अब तक 10 करोड़ से ज़्यादा कोरोना टेस्ट, इतने मिले पॉजिटिव…

HomeNATIONALकोरोना अपडेट : भारत में अब तक 10 करोड़ से ज़्यादा कोरोना...
नई दिल्ली। भारत में अब तक कोरोना के लिए 10 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। जिनका कोरोना टेस्ट किया गया है। ये आंकड़ें ICMR ने दिए है।
इधर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक़ जितने मरीज़ नए पाए जा रहे है, उससे 20 फीसदी ज्यादा कोरोना मरीज ठीक भी हो रहे है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब देशभर में कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब सात लाख से कम हो गए है। कोरोना वायरस का कुल पॉजिटिविटी रेट 7.81% और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.8% पर आ चुका है। कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 54,366 नए मामले सामने आए है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 77 लाख 61 हजार तक पहुंच गई है।
वहीं देशभर में कल 690 कोरोना संक्रमितों की जान गई है। गुरुवार के दिन कोरोना संक्रमण से 73,979 मरीज ठीक होकर लौटे है। अब तक भारत मे कोरोना संक्रिमत 1,17, 306 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं इस महामारी से लड़कर स्वस्थ होकर लौटने वाले मामलों की संख्या 69 लाख 49 हजार तक पहुंच गई है। देशभर में वर्तमान स्थिति में एक्टिव केस की संख्या घटकर 6 लाख 95 हजार पर आ गई है।