spot_img

द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति, बनाए कई रिकार्ड

HomeNATIONALद्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति, बनाए कई रिकार्ड

दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू (DRAUPADI MURMU) देश की नई राष्ट्रपति होंगी। पहली बार कोई आदिवासी महिला इस सर्वोच्च पद को सुशोभित करेंगी। आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे देश के लिए यह गौरव का अवसर है कि इस पद पर महिला और आदिवासी वर्ग का एक साथ प्रतिनिधित्व होगा। पद संभालते ही द्रौपदी मुर्मू के नाम के साथ कुछ और रेकॉर्ड जुड़ जाएंगे।

भैयाजी ये भी देखे : मंदिर तोड़ने के मामले में BSP पर FIR

वह पहली राष्ट्रपति (DRAUPADI MURMU) होंगी, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है। वह अब तक की सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी। पहली बार ओडिशा से कोई हस्ती राष्ट्रपति बनने जा रही है। द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद उनके गृह राज्य ओडिशा के आदिवासी इलाकों में उत्सव जैसा माहौल है। घर-घर दीप जलाकर जश्न मनाया गया। मुर्मू को प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमना 25 जुलाई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

तीसरे राउंड में ही जीत के आंकड़े से आगे निकलीं

देश के 15वें राष्ट्रपति (DRAUPADI MURMU)  के लिए हुए चुनाव में नया इतिहास लिखा गया। गुरुवार को हुई मतगणना में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत के साथ देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिला। मूर्मू ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 947 वोटों और 2,96,626 वोट वैल्यू से हराया। उन्हें 64.03 प्रतिशत, जबकि यशवंत सिन्हा को 35.97 प्रतिशत वोट मिले। द्रौपदी मुर्मू को जीत के लिए जरूरी वोट वैल्यू से 1,48,312 ज्यादा वोट मिले।