spot_img

राष्ट्रपति चुनाव : 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ में मुर्मू, साय बोले-कांग्रेस से भी मांगेंगे समर्थन

HomeCHHATTISGARHराष्ट्रपति चुनाव : 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ में मुर्मू, साय बोले-कांग्रेस से...

रायपुर। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाई गई द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। यहाँ वे राजधानी में प्रदेश के तमाम सांसद और विधायकों से मुलाकात करेंगी। साथ ही उनसे इस चुनाव में अपने लिए समर्थन करने की अपील भी करेंगी।

भैयाजी ये भी देखे : कोयला मंत्रालय ने पहली तिमाही में उत्पादन की समीक्षा की, 79 फ़ीसदी बढ़त दर्ज़

राष्ट्रपति पद के होने वाले चुनाव के लिए यहाँ वे भाजपा, कांग्रेस, जोगी कांग्रेस और बसपा के विधायकों से भी अपने लिए समर्थन मांगेंगी। दरअसल छत्तीसगढ़ की 32% आबादी आदिवासी है, ऐसे में यहां राष्ट्रपति पद की आदिवासी उम्मीदवार होने के नाते उनका दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

भीतरखाने की ख़बरों की अगर मानें तो जोगी कांग्रेस एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का मन बना चुकी है। भाजपा की ओर से भी जोगी कांग्रेस के तमाम नेताओं से इस मामलें में बातचीत ज़ारी है। हालाँकि बसपा विधायक केशव चंद्रा की तरफ से अब तक इस मामलें में कोई भी बात स्पष्ट नहीं की गई है।

बताया जा रहा है उनसे भाजपा ने अब तक कोई संपर्क नहीं किया है। लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने एनडीए उम्मीदवार मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा पहले ही कर दी है ऐसे में सूबे के बसपा विधायक भी उन्हें ही अपना समर्थन दे सकतें है।

साय बोले कांग्रेस से भी मांगेंगे समर्थन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “द्रौपदी मुर्मू के दौरे पर भव्य स्वागत की तैयारी है। एयरपोर्ट पर प्रमुख पदाधिकारी रहेंगे। इसके अलावा आदिवासी नर्तक दलों को भी बुलाया जाएगा जो पारंपरिक ढंग से उनका स्वागत करेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : कलेक्टर की अफसरों को दो टूक, काम को सुधारें, योजना की जानकारी रखे, मैं मौका नहीं दूंगा

पहली बार आदिवासी वर्ग से महिला उम्मीदवार को मौका दिया गया है। इससे समाज में उत्साह है। भाजपा ने तय किया है कि सभी दलों से संपर्क करेंगे। कांग्रेस के विधायकों से भी संपर्क कर समर्थन मांगेंगे।”