spot_img

22 राज्यों में भारी बारिश: कुल्लू में बादल फटा, बाढ़ से कई लोग बहे

HomeNATIONAL22 राज्यों में भारी बारिश: कुल्लू में बादल फटा, बाढ़ से कई...

दिल्ली। पूरे देश में मानसून आ गया है। ज्यादातर हिस्सों (MAUSAM NEWS) में बारिश जारी है। अगले चार दिन भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके चलते पहाड़ों से लेकर तटीय इलाकों तक मुसीबतों का अंबार लग गया है। कुल्लू में बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। कई लोगों के बहने की आशंका है। मुंबई-दिल्ली बारिश से बदहाल हो गए हैं। इन बड़े शहरों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।

कुल्लू में चोज नाला में आई बाढ़, लोगों के बहने की आशंका

कुल्लू जिला में रात से हो रही भारी बारिश के चलते कई जगह नुकसान (MAUSAM NEWS)  होने की जानकारी है। मणिकर्ण घाटी के चोज नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है जिससे पार्वती नदी के किनारे बने रेस्टोरेंट और कई घर के बह जाने की जानकारी है। हादसे में लोगों के भी बहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, शिमला जिले के रामपुर में भी भारी बरसात के बाद हुए लैंड स्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे बंद हो गया।

भैयाजी ये भी देखे : 17 को नीट की परीक्षा, 10 तक प्रवेश पत्र होंगे जारी, करना होगा कोरोना के गाइड लाइन का पालन

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट

पूर्वी मुंबई में 58.6 मिमी, पश्चिमी हिस्से में 78.69 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अगले 48 घंटों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। कई जगह पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ इलाकों में बस और लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मंगलवार को समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। 4 से 6 मीटर ऊंची हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने लोगों को समुद्र तट से दूर रहने को कहा है।

4 दिन में ही 142 मिमी बारिश

राजस्थान में मानसून तय समय से लेट पहुंचा है, पर ज्यादातर जिलाें में बारिश सामान्य (MAUSAM NEWS) से ज्यादा रिकॉर्ड की गई। जयपुर को मानसून ने पहले चार दिन में ही तरबतर कर दिया। यहां बारिश का आंकड़ा 142 मिमी तक पहुंच गया। यह आंकड़ा सामान्य से 74% ज्यादा है।

पूरब से पश्चिम तक पहुंचा मानसून

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल से एंट्री करने वाला मानसून अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ पहुंच गया है। उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार का पूरा दिन लखनऊ वासियों का रहा। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।