spot_img

संकट में उद्धव सरकार :संजय राउत ने कहा- पार्टी सबसे ऊपर

HomeNATIONALसंकट में उद्धव सरकार :संजय राउत ने कहा- पार्टी सबसे ऊपर

मुंबई। महाराष्ट्र (MAHARASTRA GOVERMENT) में सियासी संकट गहराता जा रहा है। शिवसेना के दो और विधायक संजय राठौड़ और योगेश कदम एकनाथ शिंदे के समर्थन में आ गए हैं और वे मुंबई से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं।

इस तरह अब तक 42 विधायक उद्धव सरकार के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। खबर है कि शाम तक यह आंकड़ा 50 तक जा सकता है। शिवसेना के अभी विधानसभा में 56 विधायक हैं। इससे पहले एकनाथ अपने 40 विधायकों के साथ स्पेशल फ्लाइट से बुधवार सुबह 6.20 बजे सूरत से गुवाहाटी पहुंचे। भाजपा के नेताओं ने उन्हें रिसीव किया। तीन बसों से उन्हें रेडिसन ब्लू होटल ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

भैयाजी यह भी देखे: कोरोना अपडेट: 24 घंटे में कोरोना के 12,150 नए मरीज मिले, 13 लोगों की मौत

गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एकनाथ शिंदे ने फिर दोहराया कि हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व ​​​​को आगे ले जाएंगे। इससे पहले उन्होंने सूरत एयरपोर्ट पर कहा था कि अभी हमने बालासाहेब ठाकरे का हिंदुत्व छोड़ा नहीं है। मैं चाहता हूं कि उद्धव ठाकरे, भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएं। एकनाथ (MAHARASTRA GOVERMENT) ने कहा कि हमारे साथ अभी 40 विधायक गुवाहाटी आए हैं।

बताया जा रहा है कि 7 विधायक निर्दलीय हैं। इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे से हमारी बातचीत जारी है। सुबह उनसे एक घंटे बातचीत हुई। हमने कल और आज भी बातचीत की। वे हमारे साथी हैं। हम गुवाहटी में मौजूद सभी विधायकों के संपर्क में हैं। मीडिया में बढ़ा-चढ़ाकर बातें की जा रही हैं। कुछ मनमुटाव हो सकता है, हम हल निकालेंगे। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा सत्ता जाएगी, पार्टी सबसे ऊपर है। एकनाथ शिंदे ने हमारे सामने कोई शर्त नहीं रखी है।

एकनाथ शिंदे से बातचीत चल रही है

इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत (MAHARASTRA GOVERMENT) ने कहा कि एकनाथ शिंदे से हमारी बातचीत जारी है। सुबह उनसे एक घंटे बातचीत हुई। हमने कल और आज भी बातचीत की। वे हमारे साथी हैं। हम गुवाहटी में मौजूद सभी विधायकों के संपर्क में हैं। मीडिया में बढ़ा-चढ़ाकर बातें की जा रही हैं। कुछ मनमुटाव हो सकता है, हम हल निकालेंगे। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा सत्ता जाएगी, पार्टी सबसे ऊपर है। एकनाथ शिंदे ने हमारे सामने कोई शर्त नहीं रखी है।

शिंदे ने उद्धव के सामने भाजपा से गठबंधन की शर्त रखी

महाराष्ट्र के 41 विधायकों के साथ गुजरात में डेरा डालकर बैठे एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के सामने भाजपा से गठबंधन की शर्त रख दी है। उद्धव ने शिंदे से बातचीत के लिए मिलिंद नार्वेकर को भेजा था। नार्वेकर और शिंदे के बीच करीब एक घंटे मुलाकात चली। नार्वेकर ने फोन पर उद्धव से शिंदे की बातचीत कराई।
सूत्रों का कहना है कि करीब 20 मिनट चली इस बातचीत में उद्धव ने मुंबई आकर बातचीत का प्रस्ताव रखा। पर, शिंदे भाजपा से गठबंधन पर अड़े रहे। यह भी कहा कि पहले उद्धव अपना रुख स्पष्ट करें और अगर गठबंधन पर राजी हैं तो पार्टी टूटेगी नहीं।

सियासी घमासन से जुड़ी अपडेट्स

  • मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है।
  • गुवाहाटी में BJP विधायक सुशांत बोरगोहेन ने कहा, ‘मैं यहां इन्हें लेने आया हूं। मैं व्यक्तिगत रिश्ते की वजह से इन्हें यहां लेने आया हूं। मैंने गिनती नहीं की है कि कितने विधायक यहां आए हुए हैं।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ मुंबई पहुंच रहे हैं। वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से दोपहर 12 बजे मिलेंगे।
  • इस बीच खबर है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें रिलायंस अस्पताल में एडमिट किया गया है।