
स्कन्दमाता के पूजन का मंत्र
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता सशस्विनी।।
होती है संतान प्राप्ति
स्वामी राजेश्वरानंद ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि विधि विधान से पूजा कर स्कंदमाता को प्रसन्न करने से संतान प्राप्ति होती है। ऐसे लोग जो सच्ची श्रद्धा से माता की उपासना करते है उन्हें शत्रु आपको पराजित नहीं कर पाते हैं। पुराणों में माता के इस स्वरूप को मोक्षदायिनी भी बताया गया है, यानी स्कंदमाता की आराधना से मनुष्य जीवन मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है।