spot_img

PMnarendramodi :पीएम मोदी के संबोधन में ये रही दस बड़ी बातें….

HomeNATIONALPMnarendramodi :पीएम मोदी के संबोधन में ये रही दस बड़ी बातें....

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने इस संबोधन में कई महत्वपूर्ण बातें कहीं है। देश में कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालात और आगामी त्योहारों के मद्देनज़र भी उन्होंने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। आईए आपको भी बताते है पीएम मोदी के संबोधन की दस बड़ी बातें…

01 पीएम मोदी ने कहा कि “हम में से अधिकांश लोग, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए, फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है।”

02 हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है। बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है और अधिक सुधार करना है।

03 आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है, Fatality Rate कम है। दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है। कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है।

04 सेवा परमो धर्म: के मंत्र पर चलते हुए हमारे doctors, nurses, health workers इतनी बड़ी आबादी की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। इन सभी प्रयासों के बीच, ये समय लापरवाह होने का नहीं है। ये समय ये मान लेने का नहीं है कि कोरोना चला गया, या फिर अब कोरोना से कोई खतरा नहीं है।

05 कई लोगों ने अब सावधानी बरतना बंद कर दिया है। ये ठीक नहीं है। अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं, बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं, तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं।

06 एक कठिन समय से निकलकर हम आगे बढ़ रहे हैं, थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है, हमारी खुशियों को धूमिल कर सकती है। जीवन की जिम्मेदारियों को निभाना और सतर्कता ये दोनो साथ-साथ चलेंगे तभी जीवन में खुशीयां बनी रहेंगी।

07 मैं आज मीडिया और सोशल मीडिया के साथियों से कहना चाहता हूं कि आप जागरूकता लाने के लिए इन नियमों का पालन करने के लिए जितना जन-जागरण अभियान करेंगे ये आपकी तरफ से देश की बहुत बड़ी सेवा होगी।

08 यूरोप, अमेरिका और अन्य देशों में, मामलों की संख्या में कमी देखने के बाद फिर से वृद्धि देखी गई है। हमें सावधान रहना चाहिए और जब तक वायरस का टीका नहीं बनाया जाता है तब तक हमें पूरी गंभीरता से सावधानी बरतनी चाहिए।

09 भारत में, प्रति मिलियन जनसंख्या पर मृत्यु दर 83 है। इसके विपरीत, अमेरिका, ब्रिटेन और ब्राजील जैसे कई देशों में यह संख्या 600 से अधिक है। भारत अधिक समृद्ध देशों की तुलना में अपने नागरिकों के जीवन को बचाने में सफल रहा है।

10 भारत जल्द ही 1 करोड़ की संख्या को पार कर जाएगा है। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों ने हमारी विशाल जनसंख्या की सेवा की है। यह लापरवाह होने का समय नहीं है।