spot_img

कबीरदास जयंती आज, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

HomeCHHATTISGARHकबीरदास जयंती आज, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कबीर जयंती के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि भक्तिकाल के निर्गुण धारा के प्रवर्तक संत कबीर दास महान समाज सुधारक थे। उन्होंने तत्कालीन समाज को नई दिशा प्रदान की और समाज में फैली कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से आम जनता को भाईचारा, प्रेम, सद्भावना और मानवता का संदेश दिया। उनके दोहे मनुष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश में ले जाने का कार्य करते हैं। उनके संदेश वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं।

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कबीर की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि संत कबीर साहेब का जीवन दर्शन हर युग में प्रासंगिक है। संत कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से भाईचारे, प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समानता का संदेश दिया।

उन्होंने समाज में फैले आडंबर और जात-पात का सख्त विरोध किया। अपने दोहों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर कठोर प्रहार किया और लोगों को सत्य, अहिंसा, दया, करूणा, परोपकार जैसे मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। छत्तीसगढ़ में भी संत कबीर के जीवनदर्शन का लोगों के जन-जीवन पर गहरा प्रभाव रहा है। बघेल ने कहा है संत कबीर के उपदेश हमें हमेशा सही राह दिखाते रहेंगे।