spot_img

ED दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री भूपेश हिरासत में, विधायक विकास उपाध्याय भी गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHED दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री भूपेश हिरासत में, विधायक विकास उपाध्याय भी...

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय-ED के बाहर प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM BHUPESH BAGHEL) को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बघेल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे ही एक प्रदर्शन में शामिल रायपुर से कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM BHUPESH BAGHEL)  सुबह 10 बजे ही दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुच गए थे। वहां प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, केंद्र सरकार, सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर केंद्र की सरकार द्वारा की जा रही नफरत और डर की राजनीति को जनता तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस, केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाएगी। कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित सभी बड़े नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ED दफ्तर के बाहर से डिटेन कर लिया गया। जगह-जगह प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारियां हुई हैं।

भैयाजी ये भी देखे : राहुल की ED के सामने पेशी, ऑफिस के बाहर पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री ने बताया तानाशाही

मुख्यमंत्री (CM BHUPESH BAGHEL) ने पुलिस की इस कार्रवाई को तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा, कानून का राज कहां है। यहां तो तानाशाही चल रही है। सेंट्रल एजेंसीज का दुरुपयोग किया जा रहा है। अपने लोगो को बचाने का काम किया जा रहा है। विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं।

सोनिया गांधी की पेशी के दिन और बड़ा प्रदर्शन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सोनिया गांधी जब ED के सामने पेश होंगी इस से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। कितनी भी दिल्ली पुलिस बैरिकेटिंग करले, कितना भी प्रयास करके। सत्य को जीत होगी।