spot_img

नए कोरोना केस लगातार दूसरे दिन 8000 के पार, महाराष्ट्र टॉप पर

HomeNATIONALनए कोरोना केस लगातार दूसरे दिन 8000 के पार, महाराष्ट्र टॉप पर

दिल्ली। देश में कोरोना (CORONA) केस तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन देश में नए मामलों की संख्या 8000 के पार पहुंच गई है। शनिवार को 8,582 नए मामलों की पुष्टि हुई है, वहीं 1 मौत दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा 2,922 केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। केरल में 2,471 और दिल्ली में 795 केस मिले। देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 43,128 रही। शनिवार को देश में कुल 3.16 लाख कोविड टेस्ट किए गए। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.71% दर्ज किया गया और वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.02% दर्ज किया गया। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 4.32 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

भैयाजी ये भी देखे : जम्मू-कश्मीर में लश्कर के 3 आतंकी ढेर, 36 घंटे में 4 आतंकियों का सफाया

195 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए गए

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कोविड (CORONA)  वैक्सीनेशन अभियान के तहत शनिवार तक 195 करोड़ (1,95,05,33,258) से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं, शनिवार को शाम 7 बजे तक 11 लाख (11,30,430) वैक्सीन के डोज लगाए गए।

सबसे अधिक केस वाले महाराष्ट्र में 7.07% पॉजिटिविटी रेट

देश में सबसे अधिक 2,922 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले हैं। वहीं एकमात्र मौत भी यहीं हुई है। यहां बीते दिन 1392 लोग रिकवर हो चुके हैं। यहां एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14,858 है। इससे पहले शनिवार को यहां 3,081 नए केस मिले थे।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 795 नए कोरोना केस मिले

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 795 नए कोरोना केस (CORONA)  दर्ज किए गए हैं, जबकि 556 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि यहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। यहां कोरोना को 2,247 एक्टिव केस मौजूद हैं। इसके साथ ही मृत्यु दर 4.11% दर्ज किया गया।

हरियाणा में अब तक कुल 10 लाख लोग संक्रमित हुए

हरियाणा में बीते दिन कोरोना के 411 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही यहां एक्टिव केस की संख्या 1525 हो गई है। यहां महामारी की शुरुआत से अब तक करीब 10 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि, 10 हजार 621 लोगों की मौत हो चुकी है।