spot_img

देश में लगातार दूसरे दिन 7 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मिले, एक हफ्ते में दो गुना हुए संक्रमित

HomeNATIONALदेश में लगातार दूसरे दिन 7 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मिले, एक...

दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना (CORONA) के नए मरीज बढ़ने का ट्रेंड दिखने लगा है। लगातार दूसरे दिन 7000 से ज्यादा नए केस सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को देश में 7,584 मरीज मिले और 24 लोगों की मौत हुई। इसके साथ मरीजों की संख्या 4 करोड़ 32 लाख 5 हजार 106 हो गई है। वहीं, अब तक इस संक्रमण से 5 लाख 24 हजार 747 लोगों की जान चली गई है।

इससे पहले बुधवार को देश में 7,240 पॉजिटिव मिले थे और 8 लोगों की मौत हुई थी। अगर, पिछले 7 दिनों का ट्रेंड देखें तो देश में कोरोना मरीज दो गुना बढ़ गए हैं। 3 जून को देश में सिर्फ 3945 पॉजिटिव थे। अब यह संख्या बढ़कर 7,584 पहुंच गई है।

भैयाजी ये भी देखे : PUBG हत्याकांड: विक्टिम 10 घंटे तक जिंदा थी, 8 बार मां को तड़पते देखा

नए केस में महाराष्ट्र फिर टॉप पर, 24 घंटे में 2813 पॉजिटिव मिले

महाराष्ट्र में कोरोना (CORONA)  ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में सबसे ज्यादा मरीज इसी राज्य में हैं। राज्य में गुरुवार को 2813 नए केस मिले। 1047 लोग ठीक भी हो गए, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। महाराष्ट्र में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को नए केस में 4% की बढ़ोतरी हुई। अकेले मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1700 से ज्यादा संक्रमित मिले। बीते नौ दिन (1 जून से 9 जून) में मुंबई में नए केस 138% और ऐक्टिव मरीज 135% बढ़ गए।

महाराष्ट्र में अभी 11,571 एक्टिव केस है। इनमें अकेले 70% एक्टिव केस मुंबई में हैं। यानी इन्हीं 9 दिनों में एक्टिव केस 2970 से बढ़कर 8000 के पार पहुंच गई है। कोरोना के शुरुआती दिनों से लेकर अब तक यहां 79 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमित हो चुके हैं, 77 लाख से ज्यादा ठीक हए, जबकि 1 लाख 47 हजार से ज्यादा संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी।

केरल में नहीं थम रही रफ्तार

केरल में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां 2193 नए पॉजिटिव केस मिले, 1296 मरीज ठीक हुए। जबकि 17 संक्रमितों की मौत हो गई। केरल में पॉजिटिविटी रेट 11.50% है, मतलब 100 में से करीब 12 मरीज संक्रमित मिल रहे, जो अन्य राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा है। हालांकि, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को नए केस 3% घटे, यानी गुरुवार को 78 नए केस की मामूली कमी आई। बुधवार को 2271 नए संक्रमित मिले थे।

दिल्ली में फिर बढ़े केस

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को नए केस (CORONA)  फिर बढ़े। गुरुवार को दिल्ली में 622 नए मरीज मिले, 537 मरीज ठीक हुए। जबकि 2 संक्रमित की मौत हो गई। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कोरोना केस में 10% की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को 564 नए केस मिले थे। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 3.12% पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 1774 है।

देश में चौथी लहर का खतरा कम

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब देश में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना बेहद कम है। मैक्स हेल्थकेयर के निदेशक डॉ. रोमेल टिक्कू ने कहा कि अगर कोरोना का कोई नया वैरिएंट सामने नहीं आता है तो चौथी लहर का खतरा नहीं है।