spot_img

महाराष्ट्र में कोरोना ब्लास्ट, पिछले 24 घंटे में 2701 मरीज

HomeNATIONALमहाराष्ट्र में कोरोना ब्लास्ट, पिछले 24 घंटे में 2701 मरीज

दिल्ली। देश में कोरोना (CORONA) का डर फिर सताने लगा है। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र और केरल से आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 2701 नए केस मिले हैं, जो 17 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है। 17 फरवरी को 2,797 संक्रमित मिले थे। वहीं, मंगलवार (7 जून) को यहां 1821 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। इस तरह बुधवार को राज्य में 44% मामले बढ़ गए। अकेले मुंबई में 1765 संक्रमित पाए गए, जो इस साल जनवरी के बाद सबसे ज्यादा है। इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में 1327 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। मौत किसी की नहीं हुई। यहां अभी 9806 मरीजों का इलाज चल रहा है। पूरे महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट 6.48% है।

भैयाजी ये भी देखे : बांद्रा में गिरी तीन मंजिला इमारत, एक की मौत और 22 लोग घायल

केरल में नहीं थम रहा करोना

केरल में कोरोना (CORONA)  थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां बुधवार 2271 मरीज संक्रमित पाए गए, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। सोमवार (6 जून) को यहां सबसे ज्यादा 1700 से ऊपर नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में यहां 859 मरीज ठीक हो गए, जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अभी 10 हजार 400 मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को यहां नए केस 52% बढ़ गए।

देश में कोरोना के नए केस 37% बढ़े

बुधवार को 7174 नए केस आए, जो मंगलवार के मुकाबले 37% ज्यादा है। मंगलवार को 5233 मरीज संक्रमित (CORONA)  पाए गए थे। इससे पहले देश में सबसे ज्यादा मामले रविवार (5 जून) को आए थे। रविवार को 4518 लोग पॉजिटिव मिले थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3569 मरीज ठीक हुए, जबकि 8 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। देश में अभी 31,095 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में भी कोरोना केस बढ़े

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 564 नए मरीज मिले, 406 मरीज ठीक हुए। जबकि 1 संक्रमित की मौत हो गई। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना केस में 25% की बढ़ोतरी हुई। राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 2.84% है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 1691 है।

कोरोना नियम नहीं मानने वालों पर DGCA सख्त

नागरिक उड्डयन नियामक (DGCA) ने बुधवार को आदेश दिया कि मास्क न पहनने वालों को टेक-ऑफ से पहले ही बाहर कर दिया जाए। इसकी जिम्मेदारी CISF के कर्मियों को दी गई है। DGCA के मुताबिक एयरलाइन यह सुनिश्चित करेगी कि यदि कोई यात्री बार-बार निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसे फ्लाइट से बाहर कर दिया जाए। यात्री अगर COVID-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हैं, तो ऐसे यात्री को “अनियंत्रित यात्री” माना जा सकता है।