spot_img

मूसेवाला के गांव में हंगामा: विरोध के चलते 2 घंटे देरी से पहुंचे CM भगवंत मान

HomeNATIONALमूसेवाला के गांव में हंगामा: विरोध के चलते 2 घंटे देरी से...

चंडीगढ़। पंजाब के CM भगवंत मान (CM BHAGWANT MANN) शुक्रवार को मानसा के गांव मूसा पहुंचे हैं। वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मां-बाप से मुलाकात कर रहे हैं। उन्हें 8 बजे पहुंचना था, लेकिन मूसा गांव में विरोध को देखते हुए वे 2 घंटे देरी से पहुंचे। इससे पहले मूसा गांव पहुंचे AAP विधायक गुरप्रीत सिंह बणावाली काे लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया।

भैयाजी ये भी देखें : SRPF के दो जवानों ने आपसी विवाद में सर्विस रायफल से फायरिंग कर एक-दूसरे की ले ली जान

पुलिस की सुरक्षा से परेशान गांव वालों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि पुलिस ने CM के दौरे के बहाने मूसेवाला के रिश्तेदारों को घर के भीतर जाने से रोका। विधायक ने लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। CM के दौरे को देखते हुए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

92 MLA फिर भी कोई संस्कार में नहीं पहुंचा

आम आदमी पार्टी (CM BHAGWANT MANN)  के पंजाब में 117 में से 92 MLA हैं। इसके बावजूद मूसेवाला के संस्कार में कोई नहीं पहुंचा था। इसको लेकर लगातार पार्टी पर सवाल उठ रहे थे। जिसके बाद कुछ विधायक उनके घर पहुंचे। कल वित्त मंत्री हरपाल चीमा और पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल मूसा गांव पहुंचे थे। उन्होंने फोन पर परिजनों की CM भगवंत मान से बात भी कराई।

संगरूर उपचुनाव की टेंशन

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (CM BHAGWANT MANN)  को सबसे ज्यादा समर्थन यूथ का मिला था। हालांकि, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद युवाओं में नाराजगी है। 23 जून को संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। ऐसे में अगर आप सरकार परिजनों को संतुष्ट न कर सकी तो फिर संगरूर सीट पर उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है। इसीलिए CM मान कल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिले। जिसके बाद उनके मूसा गांव जाने का कार्यक्रम बन गया।