spot_img

इंदौर में देश का पहला फ्लाइंग क्लब…जो अपने विमान रिटायर करेगा

HomeNATIONALइंदौर में देश का पहला फ्लाइंग क्लब...जो अपने विमान रिटायर करेगा

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल और भोपाल के राजा भोज विमानतल से संचालित एमपी फ्लाइंग क्लब (FLINGH CLUB) अगले माह देश का पहला ऐसा फ्लाइंग क्लब बन जाएगा, जो 30 हजार घंटे की उड़ान के बाद अपने विमान को रिटायर करेगा। इसकी कुछ घंटों की उड़ान बाकी है।

9 अक्टूबर 1951 को स्थापित एमपी फ्लाइंग क्लब के पास 10 विमान हैं, जिनमें सेसना 152, सेसना 152ए, सेसना 172आर, सेसना 172 एस, पी 68सी, बीचबारोन जी58 शामिल हैं। इनमें सेसना 152 माडल के तीन विमान हैं। फ्लाइंग क्लब के चीफ इंस्ट्रक्टर मंदार महाजन के अनुसार एक सेसना 152 विमान अपनी उड़ान के 30 हजार घंटे पूरे करने जा रहा है। इसके बाद इसे रिटायर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह देश का पहला फ्लाइंग क्लब है, जो अपने विमान को रिटायर करने जा रहा है। हमारे पास दूसरा विमान भी है, जिसकी 800 घंटे की उड़ान बाकी है। रिटायर किए जाने वाले विमान को किसी एयरोनाटिकल इंजीनियरिंग कंपनी को देंगे।

भैयाजी ये भी देखें : हार्दिक पटेल आज भाजपा में होंगे शामिल, खुद को बताया PM मोदी का सिपाही

प्रदेश सरकार के विमानों का होता था रखरखाव

महाजन ने बताया कि देश के दूसरे फ्लाइंग क्लबों (FLINGH CLUB)  के पास भी इस तरह के विमान थे, लेकिन कुछ समय बाद वे बंद हो गए। एमपी फ्लाइंग क्लब अब तक एक हजार से ज्यादा पायलट तैयार कर चुका है। 1982 तक प्रदेश सरकार के विमानों का रखरखाव भी यहीं होता था।

दो युद्धों में की थी सेना की मदद

1962 और 1971 के युद्ध में एमपी फ्लाइंग क्लब ने वायुसेना (FLINGH CLUB)  का सहयोग किया था। तब वायुसेना के विमानों का रखरखाव यहां किया गया था। हाल ही में जयपुर में बंद हुए फ्लाइंग क्लब के दो विमान को भी यहां लाया गया है। इंदौर और भोपाल में अभी 56 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

देश में 30 से अधिक फ्लाइंग क्लब

फ्लाइंग क्लब के लिए डायरेक्टोरेट जनरल आफ सिविल एविएशन से मान्यता लेनी होती है। यहां प्रशिक्षण लेने वालों को विमानों और सिम्युलेटर से भी प्रशिक्षण दिया जाता है। वायुसेना में भी इसी तरह के सिम्युलेटर से प्रशिक्षण की व्यवस्था है। फिलहाल देश में 30 से अधिक फ्लाइंग क्लब संचालित हो रहे हैं। कुछ समय पहले दिल्ली और जयपुर के फ्लाइंग क्लब बंद हो चुके हैं।