spot_img

भोपाल में खुलेगी देश की पहली ब्रेक डांस अकादमी, अमेरिका से बुलाए जाएंगे कोच

HomeNATIONALभोपाल में खुलेगी देश की पहली ब्रेक डांस अकादमी, अमेरिका से बुलाए...

भोपाल। ब्रेक डांस भी अब एक खेल है। टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) से पहले तय हो गया था कि 2024 पेरिस ओलिंपिक में ब्रेक डांस ब्रेकिंग के नाम से खेला जाएगा। यह एक रोमांचक और जिम्नास्टिक से मेल खाता हुआ खेल है। इसमें मेडल की अच्छी संभावना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए खेल एवं युवा कल्याण मप्र शासन इस खेल को प्रदेश में लांच करने की तैयारी कर रहा है।

भैयाजी ये भी देखें : बहन के लव मैरिज से था खफा युवक ने बहनोई को गोलियों से भून डाला

इसकी भोपाल में बाकायदा अकादमी खोली जा रही है, जो देश की पहली ब्रेक डांस अकादमी होगी। इसके लिए राजधनी समेत सभी जिलों में अगले महीने से टैलेंट सर्च होगा। इसके लिए अमेरिका (Tokyo Olympic)  से विशेषज्ञों की टीम बुलाई जा रही है। पहले साल अकादमी में 20-20 खिलाड़ी रखे जाएंगे। इनमें 20 लड़के और इतनी ही लड़कियां होंगी। विभाग ने तैयारी शुरू कर दी। अगले महीने से टैलेंट सर्च किया जाएगा।

सीआरसी हॉस्टल बनकर तैयार

इसी अकादमी को ध्यान में रखते हुए खेल एवं युवा कल्याण मप्र शासन ने सीआरसी हॉस्टल से सटी हुई एक और हॉस्टल बनाई। इसमें हॉकी, और वाटरस्पोर्ट्स के अलावा ब्रेकिंग के खिलाड़ी भी रह सकेंगे।

2008 में अकादमी की शुरुआत हुई

प्रदेश में अकादमी कल्चर (Tokyo Olympic)  की शुरुआत 2008 में हुग। पहले सात आठ अकादमी स्थापित की गई। फिर धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती गई। मप्र शासन की अकादमियां- एथलेटिक्स, आर्चरी, बैडमिंटन, हॉकी, वाटरस्पोर्ट्स,कयाकिंग-केनोइंग, रोइंग, सेलिंग घुड़सवारी, क्रिकेट, शूटिंग, वाटरस्पोर्ट्स और मार्शल आर्ट्स कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, कराते, ताइक्वांडो।

ओलिंपिक में दाे मेडल हाेंगे दांव पर

वी बाॅयज और वी गर्ल्स दाे इवेंट हाेंगे। इसमें अप राॅक, डाऊन राॅक और फ्रीराॅक इवेंट हाेंगे। हर एक खिलाड़ी काे 60 सेकंड में परफार्मेंस देना हाेगा।