spot_img

बड़ी ख़बर : कांग्रेस आज कर सकती है राज्यसभा के प्रत्यशियों का ऐलान, इनकी चर्चा…

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : कांग्रेस आज कर सकती है राज्यसभा के प्रत्यशियों का...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ से खाली हुई दो राज्यसभा की सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का ऐलान आज कर सकती है। पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों में एक सीट में जयराम रमेश, राजीव शुक्ला और विवेक तन्खा में से किसी एक को उम्मीद्वार बनाया जा सकता है।

भैयाजी ये भी देखें : अफ़सरों से बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, काम को आनंद मानकर कीजिए,…

वहीं एक सीट पर स्थानीय नेता को मौका देने की तैयारी है। इस संबंध में कांग्रेस आलाकमान के बुलावे पर आज पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दिल्ली रवाना हुए है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रत्याशी के लिए भी कई नामों की चर्चा है। इसमें सबसे प्रमुख नाम खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन का सामने आ रहा है।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले, बस्तर के जन-जीवन में…

इसके अलावा पार्टी में अनुसूचित जाति संगठन के नेताओं ने भी अपने वर्ग से प्रत्याशी तय करने के लिए संगठन पर दबाव बना रखा है, लिहाजा कांग्रेस के अजा वर्ग से भी कई नेताओं के नामों की चर्चा जोरों पर है। संभवतः आज शाम तक कांग्रेस अपने दोनों राज्यसभा की सीटों के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर देगी।