spot_img

पुरंदेश्वरी बोली, भाजपा नहीं मनाएगी मोदी सरकार के आठ वर्ष का जश्न, जनता को देंगे रिपोर्ट कार्ड

HomeCHHATTISGARHपुरंदेश्वरी बोली, भाजपा नहीं मनाएगी मोदी सरकार के आठ वर्ष का जश्न,...

रायपुर। भाजपा की आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक संपन्न हुई है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित आमंत्रित पदाधिकारी मौजूद रहे।

भैयाजी ये भी देखें : नौतपा के दूसरे ही दिन जमकर बरसे बादल, उमस और गर्मी…

बैठक में विशेष तौर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद थे। भाजपा की इस बैठक में जयपुर की राष्ट्रीय पदाधिकारीयों की बैठक से निकले निष्कर्ष और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है।

डी पुरंदेश्वरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए पार्टी के आगामी कामकाज की रुपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता आंगनबाड़ी महिलाओं के साथ बातचीत करेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा बिरसामुंडा को लेकर रैली निकाली जाएगी।

अल्पसंख्यक मोर्च द्वारा केंद्र की योजनाओं को लेकर पर्चा बांटेगी। पुरंदेश्वरी ने बताया कि बाबा साहब आंबेडकर को लेकर प्रचार प्रसार को लेकर भाजपा सरकार ने जो पंचद्वीप का विकास किया है। उसका प्रचार प्रसार किया जाएगा।

भाजपा सेवा के लिए चाहती है जीत

पुरंदेश्वरी ने आगे कहा कि “सबके साथ सबका विकास के सोच के साथ भाजपा काम करती आई है। केंद्र सरकार के आठ साल पुरे होने पर यहां भाजपा जश्न नही मनाएगी, सेवा, सुशासन, गरीब और कल्याणकारी तमाम योजनाओं का एक रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएगी।

भैयाजी ये भी देखें : अंतर्राज्यीय पर्यटन को बढावा देने बुलेट से तय करेंगे 6 हज़ार…

उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा “सभी राजनैतिक दल जीत कर आना चाहते है यहाँ अधिकार जमाने के लिए, लेकिन भाजपा जितना चाहती है सेवा करने के लिए। पुरंदेश्वरी ने कहा कि कोरोना के दौरान भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक पार्टी थी, जिसने जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की थी।