spot_img

भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकें, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी होंगे शामिल

HomeCHHATTISGARHभाजपा की महत्वपूर्ण बैठकें, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी होंगे...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 26 व 27 मई को प्रातः 11 बजे आयोजित की गई है। बैठक के पहले दिन 26 मई को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। वहीं दूसरे दिन 27 मई को प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की बैठक होगी।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ : पांच नए जिलों के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन…

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा की इन बैठकों में जयपुर की राष्ट्रीय पदाधिकारीयों की बैठक से निकले निष्कर्ष और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके आलावा सूबे में अलगे साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी ख़ाका तैयार कर काम काज किया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखें : सीएम भूपेश बघेल बोले, निजी हाथों में नहीं जाने देंगे नगरनार…

इस बैठक में प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित आमंत्रित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।