spot_img

उत्तर भारत में आंधी के साथ बारिश का कहर, 39 की मौत

HomeNATIONALउत्तर भारत में आंधी के साथ बारिश का कहर, 39 की मौत

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों (MAUSAM NEWS) के मौसम में बदलाव से तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली, बिहार, झारखंड आदि जैसे राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ राज्यों में आंधी-तूफान की वजह से लोगों को मुश्किलें हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली की चमक, 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

भैयाजी ये भी देखें : 19 जून को होंगे हरियाणा निकाय चुनाव, 22 को मतगणना, जारी हुआ शेड्यूल

आंधी के साथ बारिश का कहर, गई 39 की जान

उत्तर प्रदेश में आंधी से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे (MAUSAM NEWS) उखड़ गए। इनकी चपेट में आने से प्रदेश में 21 लोगों की मौत हो गई। हरियाणा में झोपड़ी में सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई और फरीदाबाद में करंट लगने से युवती की जान चली गई। पंजाब में चार, बिहार में पांच और मप्र में आंधी से पांच की जान चली गई। मैहर में रोपवे की 28 ट्रालियों में 80 यात्री डेढ़ घंटे तक हवा में फंसे रहे। हरिद्वार में दो लोगों की मौत हो गई।

इन राज्यों में आज बारिश की आंधी- बारिश की संभावना

इन राज्यों में आज और कल बारिश का अनुमान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी आज अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश (MAUSAM NEWS) का अनुमान है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल और आज पंजाब में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज बारिश होने का अनुमान है। अगले 2 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी छिटपुट, मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के लाहुल को छोड़ सभी जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। यलो अलर्ट हुआ जारी। कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में और गिरावट आएगी। लाहुल स्पीति के कोकसार में आज सुबह से बर्फबारी हो रही है।