spot_img

कोरोना बुलेटिन : भारत में 55 हज़ार नए कोरोना पॉजिटिव, 75 लाख पहुँचा आंकड़ा

HomeNATIONALकोरोना बुलेटिन : भारत में 55 हज़ार नए कोरोना पॉजिटिव, 75 लाख...
नई दिल्ली। भारत में रविवार को 55,511 कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की है। इस बढ़त के बाद देश में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 7,548,238 पहुँच चुकी है। देश में इस महामारी की चपेट में आने से हुई मौतों का आंकड़ा 114,642 था।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलें तकरीबन 6 सप्ताह के बाद 8 लाख की संख्या से नीचे आए है, पिछले हफ्ते भर से नए पॉजिटिव केस की संख्या में लगातार गिरावट भी दर्ज की गई है।

कोरोनो वायरस मामलों की वैश्विक संख्या 40,264,218 है। जबकि 30,108,031 की रिकवरी हुई है, 11,18,167 अब तक मारे गए हैं। सबसे खराब स्थिति वाले देश अमेरिका में 83,87,798 मामले हैं। इसके बाद भारत है, जिसमें 75,48,238 मामले हैं, ब्राजील 52,35,344 और रूस 13,99,334 हैं।