spot_img

चुनाव बाद तीसरी बार हुआ इजाफा, गैस सिलिंडर के रेट 1040 के पार

HomeNATIONALचुनाव बाद तीसरी बार हुआ इजाफा, गैस सिलिंडर के रेट 1040 के...

लखनऊ। प्रदेश भर में गुरुवार सुबह आधी रात से गैस सिलेंडर (GAS CYLINDER) के दामों में इजाफा किया गया है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर 3 रुपए और महंगा कर दिया।

प्रदेश में अब 14.20 किलो का गैस सिलेंडर 1040.50 रुपए में मिलेगा। अभी तक घरेलू सिलेंडर की कीमत 1037.50 रुपए थी। 5 किलोग्राम का छोटा सिलिंडर 382.50 और 10 किलोग्राम के कम्पोजिट सिलिंडर के रेट 741.50 हो गया है। इसी तरह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 8 रुपए का इजाफा किया गया है। अब यह 2466 रुपए का मिलेगा। नए रेट गुरुवार सुबह आधी रात से ही लागू हो गए है।

भैयाजी यह भी देखे: एक्सपोर्ट के लिए बंदरगाह भेजा था, अब सौदे हो रहे कैंसिल, आज खुलेगी मंडी

घरेलू गैस सिलिंडर में 100 से ज्यादा का इजाफा

यूपी समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस (GAS CYLINDER) के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। लखनऊ गैस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि अब तक गैस के 3 बार दाम बढ़ चुके हैं। सबसे पहले 22 मार्च को घरेलू गैस का दाम 50 रुपए बढ़ा था। उसके बाद 7 मई को फिर से 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद 11 मई को भी गैस की कीमत में 50 रुपए का इजाफा हुआ था। चुनाव रिजल्ट आने के बाद अब तक घरेलू गैस की कीमतों में 103 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हो गई है।

चुनाव से पहले 5 महीने तक नहीं बढ़े थे दाम

विधानसभा चुनाव की वजह से अक्टूबर 2021 से लेकर 22 मार्च 2022 के बीच पांच महीने तक गैस के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। लेकिन जैसे ही चुनाव के परिणाम आए। उसके बाद से ही गैस (GAS CYLINDER)  और पेट्रोल की कीमतें बढ़ना शुरू हो गई। 1 जुलाई 2021 से अब तक कामर्शियल सिलेंडर के दामों में 816 रुपए और घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में 168 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 1 मई को ही 100 रुपए दाम बढ़े थे। उससे पहले कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2358 देने पड़ते थे।