spot_img

लदान नहीं मिलने से परेशान परिवहन संघ के प्रतिनिधियों ने मंत्री अकबर से की मुलाकात

HomeCHHATTISGARHलदान नहीं मिलने से परेशान परिवहन संघ के प्रतिनिधियों ने मंत्री अकबर...

रायपुर। ट्रकों को लदान नहीं मिलने से परेशान रायपुर, बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर (RAIPUR NEWS) से मुलाकात की है। संघ के सदस्यों ने मंत्री को अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा है।

भैयाजी ये भी देखें : ऑनलाइन ठगी के मामले में कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, साइबर पुलिस…

परिवहन संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री को बताया कि ट्रकों को बस्तर क्षेत्र में लौह अयस्क का लदान (लोड) नहीं मिल पा रहा है और न ही संघ के साथ हुए समझौते की शर्तों का पालन किया जा रहा है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर (RAIPUR NEWS) ने ट्रक संघ के पदाधिकारियों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। मंत्री अकबर से मुलाकात करने वालों में  रायपुर, बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के संरक्षक जसप्रीत सिंह ढिल्लन, अध्यक्ष सुखदेव सिंह सिद्धु, सचिव- हरनीत सिंह सिद्धु, उपाध्यक्ष-जसविन्दर सिंह सिद्धु, मनिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष-दिवाकर अवस्थी सहित दलविन्दर सिंह, भगवन्त सिंह, जगजीत सिंह, कुलजीत सिंह एवं कुलदीप सिंह आदि शामिल थे।