spot_img

अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, केरल में दस्तक देगा 27 मई तक

HomeNATIONALअंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, केरल में दस्तक देगा 27 मई तक

दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के लिए मौसम विभाग (MAUSAM NEWS) ने एक राहत वाली खबर दी है। मानसून ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में दस्तक दे दी है और उम्मीद है कि मानसून केरल में 27 मई तक पहुंच सकता है।

भैयाजी यह भी देखे: GYANVAPI MASJID: कोर्ट कमिश्नर बोले, रिपोर्ट अभी तैयार नहीं, 2-3 दिन का समय लगेगा

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों में मानसूनी हवाओं के कारण अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य पूर्व बंगाल की खाड़ी मानसून के कारण बारिश शुरू हो सकती है। हर साल इन सभी इलाकों में 22 मई को तक मानसून एक्टिव हो जाता है, लेकिन इस साल मानसून 7 दिन पहले ही एक्टिव हो चुका है, इसी के चलते केरल में मानसून सामान्य तिथि से पांच दिन पहले पहुंच सकता है।

राजधानी दिल्ली में लू से हाल बेहाल

मौसम विभाग (MAUSAM NEWS) ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भी धूल भरी आंधी और हल्के बादल छाए रह सकते हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों को भी लू से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि प्री मानसून गतिविधि शुरू होने के कारण कई राज्यों में लू से राहत मिल सकती है क्योंकि तापमान में कई स्थानों पर तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों में केरल, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तर के पहाड़ी राज्यों में बारिश होगी।

मौसम विभाग (MAUSAM NEWS)  ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान सागर और अंडमान द्वीप समूह और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।” IMD ने 1 जून की सामान्य शुरुआत की तारीख से 5 दिन पहले 27 मई को केरल में मौसमी बारिश की शुरुआत की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।