spot_img

रायपुर नगर निगम के सभी 10 एल्डरमेन कल लेंगे शपथ, ज़ारी हुई सुचना

HomeCHHATTISGARHरायपुर नगर निगम के सभी 10 एल्डरमेन कल लेंगे शपथ, ज़ारी हुई...

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर में नियुक्त किये गये सभी 10 मनोनीत पार्षद (एल्डरमेन) के तारीख आख़िरकार तय हो गई है। 19 अक्टूबर यानी कल इन सभी को रायपुर कलेक्टर द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सुरेन्द्र पप्पू बाघे, लक्ष्मीनाथ वर्मा मोवा, रवि राव खमतराई, देवेन्द्र यादव रायपुरा, सुनील भुवाल फाफाडीह, सुनील छतवानी तेलीबांधा, अफरोज अंजुम बैजनाथपारा, देव दीवान कुर्रे, छत्रपाल सिंह ठाकुर शताब्दी नगर और इंद्रजीत गहलोत को एल्डरमेन नियुक्त किया था।

भैयाजी ये भी पढ़े : किसान आत्महत्या पर बोले सांसद सुनील सोनी, यही कांग्रेस की न्याय योजना है ?

हालाँकि लॉकडाउन और कोरोना के चलते इनका शपथ ग्रहण समारोह अब तक नहीं हो पा रहा था। अब इन सभी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम 19 अक्टूबर 2020 सोमवार को शाम 4 बजे नगर निगम के मुख्यालय भवन में रखा गया है। मनोनीत पार्षदगणो को रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर एस.भारतीदासन पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, सभी एम.आई.सी.सदस्यों, जोन अध्यक्षगणो, पार्षद मौजूद रहेंगे।