spot_img

किसान आत्महत्या पर बोले सांसद सुनील सोनी, यही कांग्रेस की न्याय योजना है ?

HomeCHHATTISGARHकिसान आत्महत्या पर बोले सांसद सुनील सोनी, यही कांग्रेस की न्याय योजना...

रायपुर। भिलाई के नंदनी थाना अंतर्गत किसान की आत्महत्या मामलें पर रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस सरकार पर तंज़ कसा है। रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों को 2500 रूपये प्रति क्विंटल धान की राशि देने में नित नये हथकंडे अपना रही है। 1 साल बीत जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ के किसानों को उनकी फसल का दाम नहीं मिला है। 4 किश्तों में भुगतान की किसान विरोधी नीति के चलते किसानों को पिछले साल का भुगतान बाकी है और पुनः धान खरीदी का समय आ गया है। क्या यही कांग्रेस की न्याय योजना है ? किसानों से वादाखिलाफी के चलते आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ जनआक्रोश चरम पर है।”

सुनील सोनी ने बताया कि “केन्द्रीय कृषि बिल के समर्थन में आयोजित परिचर्चा में अभनपुर के जनपद सदस्यों तथा ग्राम सपरंचों ने राज्य सरकार के रवैये की निंदा की है और शिकायत की है कि ग्राम पंचायतों को 14वे वित्त की राशि खर्च करने का अधिकार प्रदेश की सरकार नहीं दे रही है। गांवों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है और ग्रामवासियों में राज्य सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।”

भैयाजी ये भी पढ़े : दुर्ग में एक और किसान ने की आत्महत्या

कृषि विधेयक बिल पर भ्रम फैला रही कांग्रेस
सांसद सोनी ने कहा कि “कांग्रेस एक तरफ केन्द्र सरकार के खिलाफ कृषि विधेयक बिल पर भ्रम फैलाने का कुत्सित प्रयास रही है। लेकिन किसानों को सच्चाई का अहसास हो गया है। किसान विरोधी कांग्रेस ने किसानों को 2500 रूपये का भुगतान 4 किश्तों में करने का निर्णय लिया, जिसमें 1 वर्ष बाद तक 2 किश्तें आज भी लंबित है।

केन्द्र सरकार ने किसानों का धान खरीदने राज्य सरकार को 9000 करोड़ रूपये की पहली किश्त जारी कर दी है, प्रदेश की सरकार चाहे तो किसानों का 15 के बजाए 20 क्विंटल भी धान खरीद सकती है, लेकिन राज्य सरकार की इच्छा शक्ति के अभाव में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। किसानों को बरगलाने की बजाय कांग्रेस, चुनाव में किसानों को दिया अपना वादा पूरा करे। किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी।