spot_img

भविष्य के फौजी: रिटायर्ड आर्मी मैन दे रहे सेना में भर्ती की फ्री ट्रेनिंग

HomeCHHATTISGARHभविष्य के फौजी: रिटायर्ड आर्मी मैन दे रहे सेना में भर्ती की...

भिलाई। लोग नौकरी से रिटायर होते हैं, लेकिन भिलाई (BHILAI NEWS) के रिटायर्ड आर्मी मैन हरभजन सिंह सिंह थोड़ा अलग हैं। रिटायरमेंट के बाद वह युवाओं को पुलिस और आर्मी में जाने की ट्रेनिंग देते हैं। ज्यादा से ज्यादा युवा वहां सिलेक्ट हों, इसके लिए भिलाई में एक एकेडमी चला रहे हैं। जहां युवाओं को फोर्स के लिए फ्री ट्रेनिंग दी जाती है।

भैयाजी यह भी देखे: बड़ी ख़बर : जल संसाधन विभाग ने 14 सहायक अभियंताओं को किया प्रमोट, देखें सूची

सेक्टर-2 भिलाई विद्यालय के ग्राउंड में करीब साढ़े 3 साल से संचालित इस एकेडमी में 140 बच्चों को ट्रेंड किया जा रहा है। इसमें 40 लड़कियां और 100 के करीब लड़के शामिल हैं। इन युवाओं को एकेडमी में सेना, पुलिस, फारेस्ट व इससे जुड़ी अन्य फोर्सेज में भर्ती की तैयारी कराई जाती है। अब तक एकेडमी से 35 बच्चे सेना में जा चुके हैं। कुछ का सिलेक्शन हो गया है, वह भी जल्द ट्रेनिंग में जाएंगे। इस प्रयास से छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेश में सेना में करियर को लेकर भी उत्सुकता बढ़ी है।

हरभजन सिंह (BHILAI NEWS)  ने ग्राउंड के पीछे लगे पेड़ों के बीच ट्रेनिंग सेंटर तैयार किया है। यहां बच्चों के लिए रस्सी में लटकना, चलना, चढ़ना, एक पतले पाइप के बीच से बाहर निकलना, जंपिंग करने की पूरी सुविधा है। हर दिन यहां बच्चे घंटों पसीना बहाते हैं। इस पूरे फील्ड को खुद हरभजन और उनके बच्चों ने तैयार किया है।

हरभजन सिंह एकेडमी में आकर मिली सफलता

एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे कुमार स्वामी ने बताया कि वह आर्मी में जाना चाहता है। इसके लिए वह पहले अलग से तैयारी करता था। उसकी रनिंग काफी वीक थी। इससे वह कई बार रिजेक्ट हुआ। दो साल पहले उसके दोस्त ने हरभजन सिंह एकेडमी के बारे में बताया। यहां प्रैक्टिस शुरू की। आज उसकी रनिंग काफी अच्छी हो गई है। उसका आर्मी में सिलेक्शन भी हो चुका है। जल्द ही वह ट्रेनिंग के लिए जाएंगे।

लड़के-लड़की करते हैं साथ प्रैक्टिस

एकेडमी (BHILAI NEWS) में फॉरेस्ट गार्ड की तैयारी करने वाली प्रियंका कुशवाहा का कहना है कि वह काफी गरीब घर से थीं। एकेडमी उनके लिए सपना थी। हरभजन सिंह की एकेडमी में उन्हें निशुल्क बेस्ट ट्रेनिंग दी जाती है। डेढ़ साल में उनकी तैयारी अच्छी हो गई है। यहां लड़के लड़की एक साथ तैयारी करते हैं।