spot_img

15 मई तक अंडमान में दस्तक देगा मानसून, 7 दिन पहले पहुंचेगा केरल

HomeNATIONAL15 मई तक अंडमान में दस्तक देगा मानसून, 7 दिन पहले पहुंचेगा...

दिल्ली। देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत वाली खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल मानसून जल्द दस्तक देगा और बारिश में काफी अच्छी होगी।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 15 मई को पहली मौसमी बारिश कर देगा। हर साल दक्षिण पश्चिम मानसून 19-20 मई तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचता है। लेकिन इस 5 दिन पहले ही पहुंच जाएगा। वहीं 26 मई को मानसून के केरल पहुंचने की भी संभावना है।

भैयाजी यह भी देखे: कांग्रेस का चिंतन शिविर आज से, राहुल गांधी की ताजपोशी की मांग

अंडमान सागर में तेज चलेगी हवा

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमानों में लगातार मानसून के समय से पहले केरल में दस्तक देने और उत्तर की तरफ बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इससे देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को राहत मिलेगी, जो पिछले 15 दिनों में भीषण गर्मी से बेहाल है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण अंडमान सागर में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

16 मई से शुरू हो जाएंगी प्री मानसून गतिविधि

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोन की वजह से 16 मई से मध्य प्रदेश में प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। इस साल भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों में मानसून ज्यादा मेहरबान हो सकता है। जबलपुर और सागर संभाग में यह सामान्य रहेगा। भोपाल में मानसून 20 जून के आसपास पहुंचेगा। जून में तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। गौरतलब है कि केरल से शुरू होकर धीरे-धीरे पूरे देश में मानसून फैल जाता है। दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण ही देश में 80 फीसदी बारिश होती है।