रांची। आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी पिछले कई घंटों से पूजा सिंघल से पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के बाद ईडी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे।
भैयाजी ये भी देखे : एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज का अध्यक्ष बना भारत, रूस नया…
छापे के दौरान ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे। दरअसल झारखंड में 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था। उसी मामले में कुछ दिन पहले ED ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में रेड डाली थी। तब उसी रेड के दौरान ये 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद किए गए।
Ranchi | Enforcement Directorate arrests IAS Pooja Singhal in an alleged money laundering case
— ANI (@ANI) May 11, 2022