spot_img

कपास की माला छोड़कर राहुल गांधी ने महात्मा गांधी का अपमान किया: भाजपा

HomeNATIONALकपास की माला छोड़कर राहुल गांधी ने महात्मा गांधी का अपमान किया:...

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) ने वड़ोदरा हवाई अड्डे पर गुजरात कांग्रेस के नेताओं द्वारा उन्हें पहनाई जा रही कपास की माला पहनने से इनकार करके और उसे वहीं छोड़कर महात्मा गांधी का अपमान किया है।

राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) जब हवाई अड्डे पर उतरे तो उन्हें स्थानीय कांग्रेस नेता चरखे से बनी कपास की माला पहनाने लगे। हालांकि उन्होंने माला नहीं पहनी और एक स्थानीय नेता से उसे हाथ में ले लिया। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी इस माला को हवाई अड्डे पर सीढ़ियों की रेलिंग पर रख रहे हैं।

भैयाजी ये भी देखे : स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने फांसी लगाकर की जान दी

भाजपा के नेताओं ने राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) की इस क्लिप को ट्वीट किया और मांग की कि कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता यमल व्यास ने आरोप लगाया, ‘‘महात्मा गांधी ने चरखे का इस्तेमाल कर सामाजिक क्रांति शुरू की थी और कपास की माला उन्हें पसंद थी। कांग्रेस नेता ने उसकी अवमानना कर दिखाया है कि उनके अंदर गांधीजी के प्रति कोई सम्मान नहीं है।’’ कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।’’

यह कोई मुद्दा नहीं है

कांग्रेस प्रवक्ता हेमांग रावल ने कहा, ‘‘राहुल गांधी या अन्य किसी भी कांग्रेस जन के मन में महात्मा गांधी के लिए सम्मान है। हम गांधीजी के अनुयायी हैं, भाजपा की तरह गोडसे के नहीं।’’ रावल ने दावा किया कि राहुल गांधी ने कपास की माला ले ली थी, ‘‘लेकिन इसे लेने के बाद इसका क्या इस्तेमाल होता। उन्होंने कोई अपमान नहीं किया।’’ राहुल गांधी ने आज दाहोद में एक आदिवासी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस पार्टी और गांधीवादी लोग परंपरागत रूप से गुजरात में लोगों का स्वागत करते हुए कपास की माला पहनाते हैं। हालांकि भाजपा के नेता केवल फूलमालाएं और पुष्पगुच्छ का उपयोग करते हैं।