spot_img

छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बारिश के आसार, रायपुर का तापमान दो डिग्री गिरा

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में अंधड़ और बारिश के आसार, रायपुर का तापमान दो डिग्री...

रायपुर। प्रदेश में मौसम (MAUSAM NEWS) का मिजाज बदलने की वजह से आने वाले कुछ दिन थोड़े राहत भरे सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आठ मई तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा। गुरुवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में अंधड़ और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम बदलने की वजह से प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

बुधवार को भी दोपहर की तपिश के बाद शाम को प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम (MAUSAM NEWS) का मिजाज बदल गया और अंधड़ के साथ हल्की बारिश भी हुई। पत्थलगांव में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम का मिजाज बदलने की वजह से राजधानी रायपुर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

भैयाजी यह भी देखे: रेलवे की मनमानी 24 घंटे में फिर से बंद की जबलपुर ट्रेन

रायपुर का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर और मुंगेली को छोड़कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (MAUSAM NEWS) से नीचे आ गया। प्रदेश भर में एआरजी मुंगेली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सर्वाधिक है। हालांकि तापमान गिरने के बाद भी दोपहर की तपिश में कमी नहीं आई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका पंजाब से बांग्लादेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हंै। प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

यह रहा तापमान

  • रायपुर 39.7 26.5
  • बिलासपुर 40.4 26.8
  • जगदलपुर 33.0 22.8
  • अंबिकापुर 37.9 24.8
  • पेन्ड्रा 37.2 25.0
  • दुर्ग 39.2 24.4