spot_img

कई राज्यों में तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HomeNATIONALकई राज्यों में तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि देश के सभी हिस्सों से लू की स्थिति कम हो गई है। इसके परिणामस्वरूप राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में और शुक्रवार से राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति निर्मित हो सकती है।

भैयाजी यह भी देखे: बड़ी ख़बर : भेट मुलाकात के दौरान सीएम को मिली शिकायत, तत्काल नगर पंचायत CMO को किया सस्पेंड

दिल्ली में हल्की बारिश

भीषण गर्मी के बाद दिल्लीवासियों को बुधवार को उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिल्ली में रात 9 बजे के बाद तापमान 25 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पालम में लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं। आईएमडी ने गुरुवार को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

उत्तर प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार शाम को तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई है। गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा सहित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे कई हिस्सों में बारिश हुई है और आज भी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

ओडिशा के कुछ जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि तेज आंधी के बाद बारिश के कारण ओडिशा में लोगों ने भीषण गर्मी से राहत ली है। ओडिशा में में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। कटक, कोरापुट और पुरी जिलों के कुछ इलाकों में 24 घंटे के दौरान सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी बारिश हुई।

तेलंगाना में बारिश ने दी गर्मी से राहत

तेलंगाना में भी कई जिलों में  बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। IMD ने तेलंगाना की अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा है कि मंचेरियल, जगतियाल, यादाद्री-भोंगिर, मेडचल-मल्काजगिरी और अन्य जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह राज्य में कई स्थानों पर बारिश हुई। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट रहेगी।