spot_img

अमरकंटक पहुंचे केंद्रीय मंत्री यादव, लगाया साल का पौधा

HomeNATIONALअमरकंटक पहुंचे केंद्रीय मंत्री यादव, लगाया साल का पौधा

दिल्ली। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (MINISTER BHOOPENDRA YADAV) अचानकमार अमरकंटक के नर्मदा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में आने दौरा किया। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्रेकिंग के दौरान साल का एक पौधा लगाया। आपको बता दें, बायोफेएर में कई तरह के अद्वितीय और दुर्लभ पौधे जैसे गुल बकावली और ब्राह्मी से पाया जाता है। वन अधिकारी और वन कर्मचारी इस इको सिस्टम को संरक्षित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

भैयाजी यह भी देखे: केरल में ‘फूड पॉइजनिंग’ से एक युवक की मौत,18 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (MINISTER BHOOPENDRA YADAV)  ने इससे पहले दिल्ली में कहा था, कि भारत दुनिया में बड़े पैमाने पर हो रहे कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार नहीं है। लेकिन समाधान को लेकर न केवल सक्रिय है, बल्कि दुनिया के जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भारत की अहम भूमिका रहेगा। शुक्रवार 27 अप्रैल को वे सातवें रायसीना डॉयलाग के तीसरे दिन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (MINISTER BHOOPENDRA YADAV)  ने कहा कि भारत अपनी प्रकृति विरासत को संजोकर रखने के साथ आर्थिक विकास की वांछित लीक को प्राप्त करने के लिए अपनी अक्षय ऊर्जा को बढ़ाने के लिए संकल्पित है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ने कहा जिन देशों ने पहले ही विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंधाधुंध कार्बन उत्सर्जन किया है वह विकासशील देशों को उनके सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने से रोक नहीं सकते हैं।