spot_img

रायपुर में कांट्रेक्टर के सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ

HomeCHHATTISGARHरायपुर में कांट्रेक्टर के सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ

रायपुर। राजधानी रायपुर (RAIPUR NEWS) चोरों के लिए शॉफ्ट टारगेट है। चार चोरों ने कांट्रेक्टर के सूने मकान में वारदात को अंजाम देकर लाखों सामान पर कर दिया। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

चोरी के इस केस में अब पुलिस आस-पास के गिरोह में शामिल लोगों से भी पूछताछ कर रही है। घटना के लगभग 10 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ में नहीं है। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। ये चोरी रहेजा ग्रीन्स नाम की सोसायटी के मकान में हुई है।

भैयाजी यह भी देखे: घायलों की मदद : मंत्री लखमा ने अपने साथ चल रही एंबुलेंस घायलों को दी

बाहर गया है परिवार

जानकारी मिली कि मकान में राम शर्मा नाम (RAIPUR NEWS) के ठेकेदार रहते हैं। वो फिलहाल पारिवारिक शादी में शामिल होने ग्वालियर मध्यप्रदेश गए हैं। संडे की सुबह जब पड़ोसी अखबार लेने बाहर आए तो उन्होंनें राम शर्मा के मकान के गेट का ताला टूटा हुआ देखा। पड़ोसी ने गेट के अंदर झांककर देखा तो घर में एंट्रेस का दरवाजा भी खुला था। अंदर की तरफ सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने फोन पर राम को जानकारी दी और मामला पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस ने छानबीन में CCTV बरामद किया है जिसमें चोर घर में घुसते दिख रहे हैं। चोरों के हाथों में धारदार हथियार थे। माना जा रहा है कि किसी प्रोफेशनल गैंग ने इस कांड काे अंजाम दिया है। घर के मालिक राम अब ग्वालियर से लौट रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस वारदात में 8 से 10 लाख के गहने और काफी सारा कैश चोरी हुआ है।

24 घंटे में दूसरी वारदात

रायपुर (RAIPUR NEWS) में सूने मकान चोरों के निशाने पर हैं। पिछले 24 घंटे में ये दूसरी घटना है। पहली वारदाता आमानाका इलाके में हुई। यहां रहने वाले देशमुख परिवार बेटे के निधन की वजह से अपने पैतृक गांव परस तरई गए थे। बालोद जिले के इस गांव में जाने की वजह से मकान सूना था। यहां भी चोरों ने ताला तोड़कर गहने और कैश करीब 1 लाख रुपए के आस-पास की चोरी कर ली। इस केस में भी पुलिस चोरों को तलाश कर रही है।