spot_img

आज शाम रायपुर आएंगे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, संगठन की कई अहम बैठक लेंगे

HomeCHHATTISGARHआज शाम रायपुर आएंगे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, संगठन की...

 

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया आज शाम को रायपुर पहुचेंगे। यहां वे संगठन की कई महत्वपूर्ण बैठके लेंगे, साथ ही आगामी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।
प्रदेश प्रभारी पुनिया विस्तारा की नियमित विमान सेवा से आज शाम 7.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि 8.30 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।

वहीं 23 अप्रैल 2022 शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया सुबह 10.30 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे प्रदेश समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक लेंगे।

इसके बाद वे 24 अप्रैल 2022 रविवार को इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 9.10 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।