spot_img

बुलडोजर का प्रहार: मुस्लिम ही नहीं हिंदुओं की दुकानें भी ढहाई गई

HomeNATIONALबुलडोजर का प्रहार: मुस्लिम ही नहीं हिंदुओं की दुकानें भी ढहाई गई

दिल्ली। 19 अप्रैल, रात 11 बजे खबर आई कि 20 अप्रैल की सुबह दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri hinsa) में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई होनी है। हां, वही जहांगीरपुरी जहां हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी और हिंसा हुई। खबर आने के बाद ही हर किसी के जहन में UP और MP वाले तोड़फोड़ करते हुए बुलडोजर की तस्वीरें आने लगीं। हुआ भी कुछ ऐसा ही। सुबह 10 बजे बुलडोजर की एंट्री हुई और वही हुआ जिसका अनुमान था।

भैयाजी यह भी पढ़े: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बेहद कम

सुबह करीब 10 बजे भारी-भरकम पुलिस बंदोबस्त और मीडिया के बीच बुलडोजर की एंट्री हुई। दूर-दूर तक पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त, मीडिया का भारी जमावड़ा और सैकड़ों कैमरों के बीच हुई बुलडोजर (Jahangirpuri hinsa)  की भव्य एंट्री। बुलडोजर को मिली एकदम सेलिब्रिटी वाली एंट्री, लेकिन इसके बाद चंद मिनट गुजरे और कई लोगों की सालों की कमाई, रोजगार और जिंदगी बुलडोजर ने रौंद दी। जिस बुलडोजर को चलता देख हमें बहुत मजा आता है, वही बुलडोजर कई लोगों के लिए ना भुलाया जा सकने वाला सदमा दे गया।

सिक्के बीनते बच्चे की फोटो इमोशनल कर गई

जहां बुलडोजर चला वहां अकबर की कोल्ड ड्रिंक की दुकान थी। जब बुलडोजर चला तो आव देखा ना ताव। बुलडोजर ने अपना पंजा सीधे दे मारा अकबर की दुकान पर और अंदर रखे दो फ्रिज और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें चकनाचूर हो गईं। अकबर की पत्नी रहीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। रहीमा ने हमें MCD का दिया हुआ वेंडिंग सर्टिफिकेट दिखाया। रहीमा और अकबर के पीछे तीन बच्चे हैं। अकबर का बेटा रहीम बुलडोजर चलने के बाद अपनी दुकान से बिखर गए सिक्के बीनने लगा। अकबर बताते हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी रहीमा के नाम पर 2 लाख रुपए का लोन लिया था, इसी से उन्होंने अपनी कोल्ड ड्रिंक की दुकान में चार चांद लगाए थे। अभी भी इस लोन की 5-6 किस्तें बाकी हैं, लेकिन अब दुकान बुलडोजर ने रौंद दी है। अकबर को भी सरकार की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला।

जूस की दुकान वाले गुप्ता जी की दुकान भी बुलडोजर ने ना छोड़ी

चौराहे पर ही सड़क पार है गणेश गुप्ता (Jahangirpuri hinsa) की जूस की दुकान। गणेश कहते हैं कि ‘मेरी दुकान 1977 में DDA ने अलॉट की थी। जब MCD वाले बुलडोजर लेकर आए तो मैं सामने अपनी दुकान के कागज लेकर खड़ा था, लेकिन कोई कागज देखने को राजी तक नहीं था। मेरी दुकान जब टूटी उसके एक घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर भी आ चुका था, लेकिन ये फिर भी नहीं माने।’ गणेश गुप्ता MCD को सालाना 4800 रुपए बतौर टैक्स भी देते हैं और उनके पास इसके कागजात भी हैं। बुलडोजर की कार्रवाई में गणेश का करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इसकी भरपाई कैसे होगी और कौन करेगा?