spot_img

#NEETResult2020 : उड़ीसा के शोएब और दिल्ली की आकांक्षा आलइंडिया रैंक टॉप में

HomeNATIONALEDUCATION#NEETResult2020 : उड़ीसा के शोएब और दिल्ली की आकांक्षा आलइंडिया रैंक टॉप...

नई दिल्ली / कोरोना संकट के दौर में सरकार और छात्र दोनों के लिए चुनौती बनी परीक्षा (NEET2020) का आज रिजल्ट ओपन हो गया है जिसमे ओडिशा के शोएब और दिल्ली की आकांक्षा ने 720 में से 720 नंबर अर्जित कर टॉप में अपनी जगह बनाई है।

 

बता दे कि (NEET2020) का रिजल्ट आज शाम उसकी आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी किया गया है.जिसमे साल 2020 की परीक्षा में शोएब आफताब ने 720 में से 720 अंक लाकर प्रथम स्थान पाया है वहीं उनके साथ दिल्ली निवासी आकांक्षा सिंह ने भी 720 में से 720 नंबर पा कर प्रथम स्थान अर्जित किया है।

.

ऑल इंडिया रैंकिंग में
          इस साल (NEET2020) रिजल्ट में टॉप- 5 में से तीन लड़कियों ने अपना परचम लहराया है। बता दे कि शोएब आफताब उड़ीशा के रहने वाले हैं जिसके चलते उनके प्रदेश में डबल खुशी आई है वे ओड़‍िशा के पहले छात्र हैं जो (NEET2020) टॉपर बने है। इस विषय में शोएब का कहना है कि मेरे परिवार में कोई डॉक्टर नहीं है तो खुद से इतनी उम्मीद नहीं थी। मैंने सोचा कि टॉप 100 या 50 तक हो जाएगा, मैंने 720/720 की उम्मीद ही नहीं की थी। मैंने लॉकडाउन का बहुत फायदा उठाया। हमेशा ये फोकस रहता था कि ज़्यादा से ज़्यादा स्कोर करूं और परीक्षा के समय शांत रहूं: