spot_img

कोरोना बुलेटिन : छत्तीसगढ़ की राजधानी में सर्वाधिक एक्टिव मरीज़, मौतें भी सबसे ज़्यादा

HomeCHHATTISGARHकोरोना बुलेटिन : छत्तीसगढ़ की राजधानी में सर्वाधिक एक्टिव मरीज़, मौतें भी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोनावायरस के मामले में राहत भरी खबर मिली है। प्रदेश में आज कुल 2539 मरीज डिस्चार्ज हुए है, जब की 2472 नए पॉजिटिव मामले आज मिले है। डिस्चार्ज हुए 2539 मरीजों में होम आइसोलेशन से 1982 और अस्पताल से 557 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद घर लौटे है। इन आंकड़ों के साथ प्रदेश में अब 27693 मरीज का इलाज अस्पताल और होम आइसोलेशन में जारी है। वहीं मौतों की अगर बात की जाए तो प्रदेश में कोरोना से कुल 6 मौतें दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो 1 लाख 55 हज़ार 987 लोग अब तक कोरोनावायरस संक्रिमत हो चुके है। जिलेवार अगर आंकड़ों में नजर डाली जाए तो आज सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर में 244 नए पॉजिटिव केस मिले है। इसके बाद रायगढ़ में 241, कोरबा जिले में 210, जांजगीर-चांपा में 204, दुर्ग में 132, राजनांदगांव में 113 मरीज मिले है।
रायपुर में सर्वाधिक संक्रिमत मरीज़
राजधानी रायपुर की अगर बात की जाए तो अब तक रायपुर शहर में 38763 लोग कोरोनावायरस हो चुके है। जिसमें 29712 लोग अब तक स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। वही रायपुर शहर में 8540 एक्टिव के मौजूद है। प्रदेश भर में सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा भी राजधानी रायपुर का ही है। कोरोना की वजह से अब तक रायपुर शहर में 511 लोगों की जान गई है और यह आंकड़ा प्रदेश स्तर पर 1425 का है।