spot_img

प्रेमी जोड़े पर प्राणघातक हमला, एक की हुई मौत

HomeCHHATTISGARHप्रेमी जोड़े पर प्राणघातक हमला, एक की हुई मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले (BALOD NEWS) के ग्राम सकरौद में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा प्रेमी जोड़े पर धारदार हथियार से वार किया गया है। जिससे प्रेमी मुरली सिन्हा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही प्रेमिका तारनी गेंडरे गंभीर से घायल है।

भैयाजी ये भी देखे: IAS कांक्लेव को आज मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित, पूर्व आइएएस अफसर भी होंगे शामिल

पुलिस के मुताबिक, जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम सकरौद में एक प्रेमी जोड़े कोपर हमला होने की जानकारी मिली थी। घटना स्थल पर जाकर देखा तो प्रेमी मृत मिला और उसकी प्रेमिका घायल (BALOD NEWS) अवस्था में मिली। प्रेमिका को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। वही बताया जा रहा है कि घायल तारनी के पति के ऊपर पुलिस को शक है। शक के आधार पर पुलिस जाँच कर रही है।