spot_img

ख़ैरागढ़ उप चुनाव : वोटर्स में जबरदस्त उत्साह, सुबह 9 बजे 17 फ़ीसदी ने किया मतदान

HomeCHHATTISGARHख़ैरागढ़ उप चुनाव : वोटर्स में जबरदस्त उत्साह, सुबह 9 बजे 17...

 

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। सूबे में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए सैडकों की संख्या में मतदाता सुबह सवेरे ही पोलिंग बूथ पर पहुँच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इधर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा अपने परिवार के सदस्‍यों के साथ देवारीभाट मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं तो दूसरी तरफ भाजपा प्रत्‍याशी कोमल जंघेल घिरघोली गांव में सपरिवार मतदान किया। सुबह 9 बजे तक खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान मतदान का कुल प्रतिशत 17.30 रहा।

गौरतलब है कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार 516 हैं। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 6 हजार 266 तथा महिला मतदाता 1 लाख 5 हजार 250 है। इनमें 80 वर्ष से अधिक 1 हजार 612 तथा नये मतदाता 3 हजार 752 है। दिव्यांग मतदाता 1 हजार 11 तथा 89 सर्विस वोटर शामिल है।

खैरागढ़ विधानसभा में कुल 291 मतदान केन्द्र हैं। जिसमें 283 मतदान केन्द्र और 8 सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 53 अतिसंवेदनशील, 11 संवेदनशील, 86 राजनैतिक संवेदनशील एवं 5 सहायक मतदान केन्द्र तथा 133 सामान्य मतदान केन्द्र एवं 3 सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है।