spot_img

आठवीं की छात्रा पर ब्लेड से हमला, नाबालिग की तलाश जारी

HomeCHHATTISGARHआठवीं की छात्रा पर ब्लेड से हमला, नाबालिग की तलाश जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा (KORBA NEWS) में नाबालिग ने अपने साथ पढ़ने वाली आठवीं की स्टूडेंट पर ब्लेड से हमला कर दिया था। यह मामला उरगा थाना के गांव फरसवानी के सरकारी स्कूल का है। स्कूल की दहलीज पर ही छात्रा के गले पर ब्लेड से वार करने के बाद 16 साल का लड़का अब भी फरार है। पुलिस लड़के की तलाश कर रही है।

भैयाजी यह भी देखे: इन राज्यों में ‘लू’ का अलर्ट, अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी

पीड़ित छात्रा ने देख लिया था चोरी करते

16 साल के जिस लड़के ने नाबालिग लड़की पर ब्लेड (KORBA NEWS) से वार किया है। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बीती रात एक घर में चोरी करने की नीयत से दाखिल हुआ था। तब इसी लड़की ने उसे देख लिया था। रात को ही नाबालिग लड़के ने छात्रा को जुबान बंद रखने की धमकी दी थी। अगली सुबह छात्रा का स्कूल जाते वक्त रास्ता रोका और उसे खींचने का प्रयास किया। फिर उसके गले पर ब्लेड से वार कर दिया। इसके तुरंत बाद नाबालिग लड़का अपने कुछ और दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

पिता की हो चुकी है मौत, मां रहती है दूसरे राज्य में

जिस लड़के ने 14 वर्षीय नाबालिग पर हमला किया है, उसकी उम्र भी 16 वर्ष है। आरोपी (KORBA NEWS)  लड़के के पिता का निधन हो चुका है जबकि उसकी मां दूसरे राज्य में मजदूरी करती है। लड़का अपने मामा के यहां रहता है। उसे नशे की लत भी है। छोटी-मोटी चोरियों में भी उसके संलिप्तता रही है।